भभुआ में जन सुराज पार्टी की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर |

भभुआ में जन सुराज पार्टी की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर |

कैमूर जिले के भभुआ में शनिवार को जन सुराज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और बिहार में बदलाव लाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचने पर जोर दिया गया ताकि राज्य में एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपने-अपने विचार साझा किया। जनसुराज पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष वंशलोचन राम के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पाटी के प्रदेश महामंत्री सुभाष कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को संगठित व मजबूत करना हम लोग का धर्म ही नहीं बल्कि दायित्व भी है जो पार्टी को मजबूत बनाने में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। वही आगे वक्त के रूप में प्रदेश महामंत्री हेमंत चौबे ने कहा कि बिहार का जो गौरवशाली इतिहास है बुद्ध महावीर चाणक्य जैसे नालंदा विश्वविद्यालय की महान शिक्षस्थली जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लोग ज्ञान लेने के लिए बिहार आते थे जो आज का बिहार कलंकित बनकर रह गया है क्योंकि बिहार मे कभी,सातवी फेल तो कभी नौवी फेल के खेल मे फस कर उलझता रह गया बिहार। वही श्री चौबे ने कहा की सातवीं फेल और नौवी फेल लोग वह क्या बिहार के युवाओं के भविष्य और शिक्षा के बारे में समझ पाएंगे। बिहार का भविष्य नौवीं क्लास से प्रोग्रेस करते हुए सातवीं क्लास तक तक आकर लटक गई है।

एक जमाना था कि बिहार के युवा हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि विश्व के हर कोने में अपनी शिक्षा का अलग जगाने में पूरी तरह कामयाब हुआ करते थे वही आज का परिवेश यह रह गया है कि जिस राज्य का मुखिया ही सातवें फेल हो उस राज्य का बच्चे कहां से प्रोग्रेस कर पाएंगे। वही पार्टी के सक्रिय नेता कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार का भाग्य विधाता जनसुरज पार्टी के अलावा कोई पार्टी नहीं हो सकता है आने वाला समय में जनसुरज मे बिहार का भविष्य दिखाइए दे रहा है। प्रशांत किशोर एक ऐसे नेता है जो कभी जात-पात भेद-भाव मजहब की बात नहीं करते हैं हमेशा इन सबों से ऊपर उठकर बिहार का उत्थान व विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी रविंद्र द्विवेदी,राकेश सिंह पटेल, क्षेत्रीय प्रभारी आनंद कुमार सिंह, राजेश गुप्ता,ब्रजेश पांडे,बाड़ू सिंह,अमित राय,हरेंद्र कुशवाहा,आरती कुमारी श्वेता मौर्य,सुनीता पांडे,हरिहर तिवारी,इम्तियाज अंसारी,मृगेंद्र तिवारी,राजेश गुप्ता,विवेक तिवारी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *