उपायुक्त श्री ऋतुराज के द्वारा माँ छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर का दौरा किया गया।यह दौरा रजरप्पा मंदिर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों के संबंध में किया गया।उपायुक्त द्वारा प्रशासनिक भवन में बैठक आयोजित की गई,जिसमें झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा,मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने उच्च न्यायालय झारखंड द्वारा पारित आदेशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही रजरप्पा मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास योजनाओं की रूपरेखा साझा करते हुए आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार

से चर्चा की।उपायुक्त ने रजरप्पा मंदिर परिसर का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित बस स्टैंड, प्रवेश द्वार,एंट्री गेट,निकास द्वार, एग्जिट गेट,घाट निर्माण,दुकानों के निर्माण सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रजरप्पा मंदिर के पुनर्विकास कार्य को सुव्यवस्थित,सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया।

