पिछले 9 दिनों से उकरिद में चल रहे 1008 श्री राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति कार्यक्रम को लेकर भक्ति पूर्ण वातावरण रहा।इस दौरान मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी कार्यक्रम में शामिल होकर श्री राधा कृष्ण के दर्शन करते हुए अभिभूत हुए।मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे परम पुनीत धार्मिक आयोजनों से सनातन संस्कृति और भी मजबूत होगा यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से

बहुत सुंदर तरीके से किया गया है इसके लिए सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं।इधर आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने बताया 9 दिनों तक अत्यंत भक्ति भाव पूर्ण वातावरण बना रहा और सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम करके हम सबों को अत्यधिक आनंद की अनुभूति हो रही है।बताते चले की प्रसिद्ध कथा वाचिका अनुराधा सरस्वती और चंदन महाराज के भागवत ज्ञान कथा में ग्रामीण पूरे नौ दिनों तक भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे।

