एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में माता पिता एवं 14 से 15 वर्ष तक के किशोरियों के साथ बैठक किया गया। बैठक के दौरान 14 साल से 15 साल तक के किशोरियों और उनके माता पिता के साथ एचपीवी टीकाकरण की आवश्यकता से संबोधित पूरी जानकारी साझा की गई। टीम ने विद्यालय के वार्डन से स्कूली बच्चों को वैक्सीन लगवाने की अपील की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एचपीवी वैक्सीन लगवाने की पूर्ण व्यवस्था है। वैक्सीनेशन हेतु जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे में भी जानकारी दिया गया ताकि एक सप्ताह के भीतर सभी बच्चियों को एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा सके।

माता पिता के सवालों का जवाब संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया। बच्चियों के मन में वैक्सीन के प्रति विश्वास जगाया गया ताकि वे बिना घबराहट या डर के HPV वैक्सीन लगवाए। मौके पर डॉ एस के झा जिला आर सी एच पदाधिकारी पाकुड़, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, और प्रीतम कुमार UCF तथा कस्तूरबा बालिका विद्यालय के वार्डन वंदना मैडम उपस्थित थे।

