राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के झारखंड राज्य के स्पेशल मॉनिटर प्रो कन्हैया त्रिपाठी ने आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यशाला के बाद परिसर में स्थित सरोजिनी नायडू छात्रावास का भौतिक परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण स संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार, सीसीडीसी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ प्रणिता, डॉ सुनील कुमार

दुबे तथा अर्चना रीना धान उपस्थित थे। उन्होंने छात्रावास भवन का निरीक्षण के उपरांत छात्रावास प्रभारी एवं विद्यार्थियों से विस्तार से बातचीत की। निरीक्षण उपरांत वह काफी संतुष्ट दिखे।

