भाजपा के इलामी मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने ने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 133 वें संस्करण को सुना।इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वनाथ घोष, गोपाल सरकार, कालू घोष, दीप घोष,भवानी सरकार,शिवनाथ सरकार, सीताराम सरकार, अजय सरकार,अटल बिहारी घोष,सनातन सरकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावों की गहमागहमी के बीच आपके संदेशों और पत्रों के जरिए, हमने नागरिकों की उपलब्धियों पर खुशियां साझा की हैं। इस बार, आइए ‘मन की बात’ की शुरुआत देश की ऐसी ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि से करें। भारत ने हमेशा विज्ञान को राष्ट्र की प्रगति से जुड़ा हुआ माना है।

इसी सोच के साथ, हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों की वजह से, यह कार्यक्रम राष्ट्र-निर्माण में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा ‘हमारे देश में 23 जनवरी से यानी नेताजी सुभाष की जयंती से लेकर 30 जनवरी तक, यानी गांधीजी की पुण्यतिथि तक, ‘गणतंत्र पर्व’ मनाया जाता है। इस पर्व का एक अहम हिस्सा ‘बीटिंग रिट्रीट’ है। आज मैं आपके साथ ‘बीटिंग रिट्रीट’ पर चर्चा कर रहा हूँ, क्योंकि इसके पीछे एक खास वजह है। यह समारोह अलग-अलग बैंड्स के जरिए हमारी विविध संगीत परंपराओं को प्रदर्शित करता है। पिछले कुछ सालों में इसमें भारतीय संगीत का समावेश बढ़ा है और देश के लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस साल का ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह बेहद यादगार रहा। वायुसेना, थलसेना, नौसेना और C.A.P.F. के बैंड्स ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं।

