सदियों से शांत शहर माना जाने वाला पाकुड़ शहर के ग्वालपाड़ा मोहल्ले के नीमतल्ला में फायरिंग करने की घटना सामने आई है। एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर देसी कट्टे से फायरिंग करने की घटना को अंजाम दिया गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग घबराकर घरों व गलियों की ओर भागने लगे। उक्त घटना में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मिथुन कुमार रजक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोली सीधे उन्हें नहीं लगी, लेकिन फायरिंग के दौरान बारूद के छींटे उनके बाजू में लग गए, जिससे वे जख्मी हो गए। ज़ख्मी व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,

जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाबत लोगों का कहना है कि उक्त फाइनेंस कंपनी में रात को काफी शोर शराबा होता है एवं उक्त कंपनी के संचालित किए जाने की सूचना स्थानीय प्रशासन को नहीं दी गई है।

