कानपुर के घाटमपुर स्थित दीना मार्केट में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां शॉर्ट सर्किट के चलते तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक दुकान के अंदर ही फंस गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, परिवार के पांच सदस्य

—पत्नी, बेटी, भाभी, भतीजी और भतीजा—गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें घाटमपुर CHC में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां कई घंटों तक आग बुझाने में जुटी रहीं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों दुकानें एक ही परिवार के भाइयों की थीं और ऊपर की मंजिल पर परिवार के करीब 15 लोग रहते थे। फिलहाल दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

