लखनऊ के रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में 11 वर्षीय दिव्यांश की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुकुल के संचालक सौरभ मिश्रा और उसकी उसकी प्रेमिका हर्षिता सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दिव्यांश को कई दिनों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी के मुताबिक, दिव्यांश एक चंचल और शरारती बच्चा था। वह कक्षा में बात करता, गाना गाता, डांस करता और अपनी मस्ती से दूसरे बच्चों को भी प्रभावित करता था। यही बात गुरुकुल संचालक सौरभ मिश्रा को खटकने लगी। पुलिस के अनुसार, इसी

चिड़चिड़ाहट में सौरभ ने मासूम को कई दिनों तक प्रताड़ित किया। उसे तेज धूप में खड़ा रखा जाता, भोजन से वंचित किया जाता और अनुशासन के नाम पर लगातार मारपीट की जाती। जांच में यह भी सामने आया है कि दिव्यांश के साथ ही नहीं, बल्कि गुरुकुल के अन्य बच्चों के साथ भी इसी तरह का दुर्व्यवहार किया जाता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सौरभ मिश्रा और उसकी प्रेमिका हर्षिता सोनी को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच कर रही हैl यह घटना बच्चों की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

