फतेहपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खागा तहसील के औलिया दरगाह के पास हाई टेंशन लाइन (HT) से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेतों में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई किसानों की फसल इसकी चपेट में आ गई। इस आगजनी में 8 किसानों की करीब 35 बीघा गेहूं की फसल जल गई, जबकि लगभग एक बीघा फसल पूरी तरह राख हो गई। खेतों में रखी कटाई के बाद की सामग्री भी आग की चपेट में आने लगी, जिससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता रामतीरथ परमहंस मौके

कानपुर के दीना मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानदार की जिंदा जलकर मौत पर पहुंचे। उन्होंने अपने साथियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का मोर्चा संभाला। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की सैकड़ों बीघा फसल को बचा लिया गया। रामतीरथ परमहंस ने खेतों में रखी सामग्री को भी सुरक्षित स्थान पर हटवाया, ताकि आग और न फैल सके। उनके इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। फिलहाल, आग लगने का कारण हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

