झारखंड के धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठी। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण का काम शुरू हो सके। इस आंदोलन का नेतृत्व ढुलू महतो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि धनबाद के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ा बड़ा मुद्दा है।

बताया जा रहा है कि तोपचांची क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का प्रस्ताव है, जो NH-19 से जुड़ा होने के कारण रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार की तत्परता के बावजूद राज्य सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे परियोजना में देरी हो रही है। धरना में पी.एन. सिंह समेत कई नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।

