ज्यूडिशल कॉलोनी के पास स्थित बंद पड़े मकान में बिजली के तार की चोरी करने के आरोप में पाकुड़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 87/26 दिनांक 23/04/26 धारा 303(2) /331 (1)/332 (c )/317 ( 2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी अभियुक्त विक्की मंडल, उम्र 21 वर्ष, पिता

रतन मंडल, ग्राम नीमसर, थाना फरक्का, जिला मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त ज्यूडिशल कॉलोनी के पास स्थित बंद पड़े मकान में बिजली के तार की चोरी करते पकड़ा गया। अभियुक्त के पास से चोरी किया गया बिजली का तार बरामद किया गया।’

