झारखंड में आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा 2024 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा के कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जानकारी के मुताबिक, झारखंड पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा। जिले के कुल 67 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। इसको लेकर उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में नगर भवन में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें गस्ती दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक, उड़नदस्ता टीम और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक

में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, डिजिटल वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताब और नोट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 के तहत किसी भी प्रकार के कदाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

