झारखंड के कटकमसांडी से आस्था और भक्ति की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां डाटो पंचायत में 7 दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आगाज हुआ। प्रचंड गर्मी और लू के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। कुटीपीसी स्थित बराडी नदी से 501 कलशयात्रियों ने पवित्र जल उठाया और करीब 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर यज्ञ स्थल तक पहुंचे। इस अवसर पर मनीष जायसवाल भी श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और भक्तों के साथ भगवत जयकारे लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। डाटो पंचायत के

नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस महायज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। यह आध्यात्मिक आयोजन 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि लोगों के मन में सात्विकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

