प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 133 वें एपिसोड की पूर्व तैयारी बैठक इलामी मंडल के मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार की अध्यक्षता में तारानगर गाँव में हुई। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, मनोरंजन सरकार, गांधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देशवासियों से सीधे संवाद करने जा रहे हैं। इस महीने की 26 तारीख को उनका लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात प्रसारित होगा। यह इस कार्यक्रम का 133वां एपिसोड होगा, जिसमें प्रधानमंत्री

देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। इस खास कार्यक्रम के लिए इलामी मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की टोली गठित कर ली गई है। सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुनी जाएगी और लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा। आकाशवाणी के द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। बैठक में आस्तिक सरकार, दशरथ सरकार, विकास सरकार,सुबल सरकार, सोष्ठी सरकार, सचिन सरकार, भाग्यधर सरकार, विफल सरकार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

