रोहतास के स्कूल में कथित गोमांस मिलने से हड़कंप, जांच की मांग |

रोहतास के स्कूल में कथित गोमांस मिलने से हड़कंप, जांच की मांग |

रोहतास से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है… रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड के रामूडीह गांव स्थित एक स्कूल में कथित रूप से गोमांस मिलने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटना बेहद आपत्तिजनक है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मामले को लेकर बिहार पुलिस और रोहतास पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। आरोप है कि सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, बल्कि मामले में शामिल लोगों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होनी चाहिए। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है और लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *