उत्तराखंड से आस्था और श्रद्धा की बड़ी खबर… बद्रीनाथ धाम के कपाट कल 23 अप्रैल 2026 को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह ठीक 6:15 बजे शुभ मुहूर्त में द्वार खुले… कपाट खुलने से पहले द्वार पूजा, पंचांग पूजा और नार पूजा की विधियां संपन्न की गईं। इस पावन अवसर पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी की

गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी मौजूद रहे। शंकराचार्य ने कहा कि कपाट खुलने के साथ ही सनातन धर्म के सभी श्रद्धालु अगले छह महीने तक भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धाम में “जय बद्री विशाल” के जयकारों के बीच भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा… और चारधाम यात्रा 2026 ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है

