बिहार के आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। NH-922 फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से तरबूज लदी पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप चालक और उसका सहायक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद सड़क

पर सैकड़ों तरबूज बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की बड़ी वजह बनी है।

