उत्तर प्रदेश के ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महरौनी क्षेत्र के ग्राम चढ़राऊ में एक भूसा केंद्र में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा केंद्र जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते वहां रखा सारा भूसा राख में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी

नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में भूसा केंद्र मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास में जलाई गई पराली की आग फैलकर भूसा केंद्र तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

