पश्चिम एशिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जहाजों को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में की गई, जहां IRGC ने इन जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें ईरान की ओर ले जाया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक जहाज दुबई होते हुए भारत आ रहा था। ईरानी पक्ष की ओर से

आरोप लगाया गया है कि इन जहाजों का संचालन बिना अनुमति किया जा रहा था और नेविगेशन सिस्टम से छेड़छाड़ कर समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला गया था। फिलहाल इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है।

