उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खुर्जा की नवीन अनाज मंडी में सरकारी हैंडपंप खराब होने से किसान और व्यापारी भारी परेशानी झेल रहे हैं। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मंडी में पेयजल की व्यवस्था न होने से हालात और गंभीर हो गए हैं। पानी की किल्लत के चलते किसानों में नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि कई बार

शिकायत करने के बावजूद अब तक हैंडपंप को दुरुस्त नहीं किया गया है, जिससे मंडी प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था करने और खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग उठाई है, ताकि इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

