ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने अपनी ताकत और तैयारियों का जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एयर डिफेंस रेजिमेंट ने L70 एयर डिफेंस गन का प्रदर्शन किया, जिसने ऑपरेशन के दौरान दुश्मन के ड्रोन हमलों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई थी। सेना ने एडवांस ड्रोन तकनीक की ताकत भी दिखाई, जिनका इस्तेमाल निगरानी, टारगेट पहचान और रियल-टाइम खुफिया जानकारी जुटाने में किया गया। दुर्गम इलाकों में इन ड्रोन्स ने ऑपरेशन को काफी आसान बनाया। इसके साथ ही जल और थल दोनों मोर्चों पर अभ्यास करते हुए असॉल्ट बोट्स के

जरिए दुश्मन पर हमले का डेमो दिया गया। उथले पानी में तेज गति से चलने वाली इन नावों ने सेना की रणनीतिक क्षमता को दर्शाया। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस अभ्यास ने साफ कर दिया कि भारत हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

