नगर थाना पाकुड़ में आयोजित प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने शहर में दिल दहलाने वाली घटना के बाबत मीडिया को जानकारी दी। एस डी पी ओ ने बताया कि सोनाजोड़ी के सोसो टोला निवासी चरण हेंब्रम के द्वारा अपनी मां धुनी हेम्ब्रम की हत्या पत्थर से कूचकर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चरण हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया

एवं हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया। इस संबंध में चान्द हेंब्रम के आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 85/2026 धारा 103(1) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

