बेलगड़िया कॉलोनी में भीषण गर्मी के बीच लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। फेज-2 स्थित ट्रांसफार्मर नंबर-2 में खराबी आने से करीब 16 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे लगभग 2 हजार घर प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर की एक लीड कट जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई… लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर बिजली विभाग समय पर सक्रिय होता तो यह समस्या महज कुछ घंटों में ठीक हो सकती थी… लेकिन अब तक केवल औपचारिकता ही निभाई जा रही है। बिजली संकट का सबसे

ज्यादा असर बच्चों और छात्रों पर पड़ रहा है… जहां एक तरफ परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है, वहीं घरों में पानी, पंखा और रोजमर्रा के काम भी ठप हो गए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि यह ट्रांसफार्मर पिछले कई वर्षों से बार-बार खराब होता है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। भीषण गर्मी में अंधेरे और परेशानी के बीच अब कॉलोनीवासियों की नजर प्रशासन और बिजली विभाग पर टिकी है… कि आखिर कब इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।

