दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र,गोला,पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर,में आयोजित विशेष मेगा प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत झारखंड स्किल डेवलमेंट मिशन सोसाइटी JSDMS के पर्य वेक्षण में तथा JIS फाउंडेशन द्वारा किया गया।जिसमे 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया,जिनमें से 126 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न

प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ।इस दौरान संस्थान के दो Star Alumni को भी आमंत्रित किया गया था जिन्होंने वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इसी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर ₹20,000–₹25,000 मासिक आय वाली नौकरी हासिल की और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं।

