जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रंजीत कुमार ने सिविल कोर्ट परिसर स्थित बगीचे में कई किस्म के पौधों का पौधारोपण किया। इस दौरान आम, अमरूद, आंवला जैसे पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉक्टर रवि प्रकाश तिवारी, एसीजेएम नितिका कुमारी, सिविल कोर्ट निबंधट दिव्यम चौधरी, मध्यस्थ, वकील और एलएडीसी के सदस्य और सिविल कोर्ट कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

हजारीबाग श्री रंजीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेवारी समाज के सभी लोगों को है। और इसके प्रति सभी को जागरूक करने की जिम्मेवारी बुद्धिजीवियों पर ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि जल, वायु, पर्यावरण और पृथ्वी को बचाने की जिम्मेवारी हम सभी की है और सिर्फ सरकार के भरोसे इस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है। उन्होंने सभी से आज के दिन प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण को बचाने की संकल्प लेने की बात कही और इसके लिए सभी को जागरूक और तत्पर रहने का संदेश दिया।

