हजारीबाग नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे ने 22 अप्रैल को वार्ड नंबर 34 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि वार्ड जमादार बिना अनुमति के अनुपस्थित रहता है। इस पर अधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि स्वच्छता कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सफाई

कार्य की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। अब सफाई का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि कर्मियों को गर्मी से राहत मिल सके। सहायक नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों से अपील की कि वे लू से बचाव करें, सिर ढक कर रखें, नियमित रूप से पानी पीते रहें और जरूरत के अनुसार ORS अपने पास रखें। मौके पर सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर उमेश कुमार, सेनेटरी सुपरवाइजर अरुण कुमार और अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

