जी.एम.महाविद्यालय, इचाक में विश्व पृथ्वी दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें नंदनी कुमारी,समीक्षा कुमारी,सुहानी कुमारी, प्रिया कुमार,तनु कुमारी,अंजलि कुमारी,रेशमी कुमारी,कुमकुम कुमारी, रानी कुमारी एवं संगम कुमारी ने भाग लिया। महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने कहा की पृथ्वी हमारी जीवन दायनी है,यह हमें हवा,भोजन,पानी एवं रहने के लिए स्थान प्रदान करती है। लेकिन मानव गतिविधियों के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगलों की कटाई,उद्योगों का धुआं,प्लास्टिक,कचरा और वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण धरती को नुकसान

पहुंचा रहे है।जिसके चलते ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और जैव विविधता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन हो रही है। सभी समस्याओं का एक ही विकल्प है पृथ्वी को हरा-भरा रखना । अधिक से अधिक पेड़ – पौधे लगाना, सफाई अभियान चलाना, जल संरक्षण, जागरूकता अभियान चलाना,जिससे हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रत्नेश कुमार राणा,संजीत कुमार यादव,अजीत हांसदा,पार्वती कुमारी,संगम कुमारी,रवि कुमार महतो ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

