अन्नदा कॉलेज में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन के प्रति छात्रों और आम लोगों में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान बायोटेक्नोलॉजी के छात्र युवराज कुमार ने “किचन वेस्ट से कंपोस्ट” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसोई से निकलने वाले जैविक कचरे को किस प्रकार उपयोगी खाद में परिवर्तित किया जा सकता है। वहीं जंतु विज्ञान के छात्र सोनू कुमार ने इस कंपोस्ट के उपयोग से घर पर ही स्वस्थ एवं हरी-भरी सब्जियां उगाने की विधि समझाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर इंचार्ज अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वंशीधर रुखारिया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पृथ्वी के संरक्षण के

महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की। इस अवसर पर इको क्लब की मुख्य संरक्षक डॉ. मीना श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ. आकाश गरिबन, डॉ. प्रेरणा शर्मा, ज्योतिरिया घोष, एम.डी. नौशाद अनवर, वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं भवनजीत घोष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रगति केशरी एवं मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इको क्लब के सदस्य आशीष कुमार, आदित्य कुमार वर्मा, आकांक्षा रानी, मंटू, पल्लवी, शिवांशु, सपना सहित अन्य विभागों के कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक एवं प्रेरित किया।

