सदर प्रखंड के इस्लामपुर चेकपोस्ट में पाकुड़ मुफ्फसिल पुलिस ने जांच के दौरान तीन युवकों के पास से 2 लाख 16 हजार रुपये जप्त किए। पुलिस ने बताया कि कासिम नगर निवासी क्रमशः मीठू शेख से 80 हजार, मिराज शेख के पास से 86 हजार एवं आकाश शेख के पास से 50 हजार की राशि जब्त किए गए। तीनों युवक पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए गए। वहीं दूसरी ओर चांदपुर अंतर राज्यीय

चेकनाका पर आगामी विधानसभा चुनाव, पश्चिम बंगाल के मद्देनजर जांच के क्रम में करीब 18 लीटर अवैध देशी महुआ शराब पकड़ा गया है, जिसे जप्त किया गया। इस दौरान चालक फरार होने में कामयाब रहा। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

