हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीवी रमन विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. जयदेब चक्रबर्ती मौजूद रहे। अपने व्याख्यान में प्रो. चक्रबर्ती ने “कोर्स ग्रेन्ड सिमुलेशन ऑफ प्रोटीन्स” विषय पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि किस तरह कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए प्रोटीन के संरचनात्मक बदलावों (Conformation Changes) को समझा जा सकता है। साथ ही मॉलेक्युलर डायनामिक्स और आधुनिक शोध तकनीकों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी शिवेशवरी ने की, जबकि संचालन छात्र-छात्राओं ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे। यह व्याख्यान छात्रों के लिए आधुनिक वैज्ञानिक शोध को समझने और नई तकनीकों से परिचित होने का बेहतरीन अवसर साबित हुआ।

