छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा: जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश |

छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा: जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश |

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार को आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा एक चार्टर्ड विमान अचानक पहाड़ की चोटियों से टकरा गया और भीषण हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में और कितने लोग सवार थे। प्रशासन इस पहलू की जांच में जुटा है। इधर, विमान हादसे का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटनास्थल का मंजर देखा जा सकता है। वहीं, एक अन्य घटना में फ्लाई91 की हैदराबाद से हुबली जा रही उड़ान खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दी गई। यह विमान करीब साढ़े तीन घंटे तक हवा में फंसा रहा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *