उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के गौर चौक के पास स्थित गोल चक्कर की है, जहां एक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए

गए। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

