जर्मनी के मूर्स शहर में स्थित Gurdwara Singh Sabha में रविवार को एक गंभीर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। इस घटना में कम से कम 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में 40 से अधिक लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि यह झड़प उस समय शुरू हुई, जब गुरुद्वारे में श्रद्धालु प्रार्थना के लिए जुट रहे थे। पहले से चल रहे विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दो गुट आमने-सामने आ गए। शुरुआत कथित तौर पर पेपर स्प्रे के इस्तेमाल से हुई, जिसके बाद चाकू, कृपाण और अन्य हथियारों से हमला किया गया। हंगामे के

दौरान भगदड़ मच गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विवाद गुरुद्वारा प्रबंधन, चुनाव और आर्थिक मामलों को लेकर था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जर्मनी पुलिस की विशेष यूनिट SEK सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

