उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में महिला आरक्षण बिल को लेकर आज बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक “जन आक्रोश महिला पद यात्रा” निकाली गई। यह पदयात्रा कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास से शुरू होकर विधान भवन तक पहुंची, जिसमें डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya, Brajesh Pathak और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary समेत कई बड़े नेता शामिल रहे। इसके अलावा महिला आयोग की टीम और बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी मार्च में

भाग लिया। सीएम योगी ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा का रवैया अलोकतांत्रिक है और उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन” के समर्थन में आज पूरा प्रदेश खड़ा है। इस पदयात्रा के जरिए बीजेपी ने साफ संकेत दिया है कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर वह देशभर में विपक्ष को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

