मुंबई में एक Lenskart स्टोर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, उन्होंने शोरूम में हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया, उनके हाथों में कलावा बांधा और स्टोर के मैनेजर मोहसिन खान से तीखी बहस भी की। नाजिया इलाही खान का आरोप है कि स्टोर में हिंदू परंपराओं पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही थी। नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया है कि स्टोर में हिंदू परंपराओं पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। वहीं वीडियो में मैनेजर के साथ उनकी तीखी बहस भी देखी जा सकती है।

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक स्टोर प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल, इस घटना की सच्चाई और पूरे मामले की पुष्टि के लिए आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

