राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। आरजेडी नेता Tej Pratap Yadav ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि Priyanka Gandhi ही इंडिया गठबंधन का चेहरा बन सकती हैं, जबकि Rahul Gandhi के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए। तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तुलना Indira Gandhi से करते हुए कहा कि उनमें नेतृत्व क्षमता ज्यादा है।

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “यात्रा निकालने या बुलेट पर बैठने से सफलता नहीं मिलती।” नीतीश कुमार के मुद्दे पर भी उन्होंने राहुल गांधी को घेरा और कहा कि उन्हें दूसरे राज्यों की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए। वहीं, हाल ही में संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर दिए गए प्रियंका गांधी के भाषण की भी उन्होंने तारीफ की। तेज प्रताप के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है और कांग्रेस के अंदरूनी नेतृत्व को लेकर सवाल एक बार फिर उठने लगे हैं।

