झारखंड के गोविंदपुर स्थित New Maa Taara Hotel and Restaurant में MRP से ज्यादा पैसे वसूलने को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी, जिस पर MRP 20 रुपये अंकित था। लेकिन होटल की ओर से उससे 25 रुपये वसूले गए। जब ग्राहक ने इसका विरोध किया, तो होटल मालिक ने दलील दी कि बोतल को फ्रिज में ठंडा करके

दिया जाता है, इसलिए अतिरिक्त 5 रुपये लिए जा रहे हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई। ग्राहकों का कहना है कि MRP से ज्यादा कीमत वसूलना नियमों के खिलाफ है, और इस पर करवाई होनी चाहिए फिलहाल इस घटना को लेकर आधिकारिक शिकायत की जानकारी नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

