चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू |

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू |

देवभूमि उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 19 अप्रैल से यात्रा की विधिवत शुरुआत होगी। सबसे पहले यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, जहां पहले ही दिन 2,713 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

वहीं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही मार्च से शुरू हो चुका है और लाखों श्रद्धालु घर बैठे अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं। जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए, उनके लिए ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाया जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *