राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां CR पार्क इलाके में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। CR Park में पैसों के विवाद को लेकर एक आरोपी ने घर में घुसकर पिता और बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने CCTV

फुटेज की मदद से आरोपी को ट्रेस कर पकड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

