केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस साल जिला प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हाई-टेक तैयारियां पूरी कर ली हैं। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गौरीकुंड से मंदिर तक पूरे पैदल मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यात्रा मार्ग पर 360-डिग्री कैमरे लगाए गए हैं, जो हर दिशा की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके

साथ ही केदारनाथ हाईवे और मंदिर परिसर में करीब 90 अतिरिक्त CCTV कैमरों का जाल बिछाया गया है। सबसे खास बात—एक अत्याधुनिक सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरे रूट की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या भीड़ बढ़ने पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। प्रशासन का साफ कहना है कि उनका लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज यात्रा का अनुभव देना है। तकनीक के सहारे इस बार यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित होने वाली है।
