फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान एक दिलचस्प पल ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लीं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जब सम्मेलन में शामिल होने पहुंचीं, तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मैक्रों ने मेलोनी को गले लगाया और फ्रांसीसी परंपरा के अनुसार दोनों गालों पर किस कर अभिवादन किया। यह तरीका फ्रांस में सामान्य माना जाता है, लेकिन मेलोनी की प्रतिक्रिया ने इस पल को खास बना दिया।

वीडियो में देखा गया कि वह एक पल के लिए चौंक गईं, फिर मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद दोनों नेता हंस पड़े। यह मुलाकात एलिसी पैलेस के बाहर हुई, जहां कीर स्टार्मर और फ्रेडरिक मर्ज समेत कई यूरोपीय नेता मौजूद थे। दरअसल, यह सम्मेलन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े तनाव और समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाए रखने के मुद्दे पर केंद्रित था। हालांकि, इस गंभीर बैठक के बीच यह हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।

