मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कामकाज की रफ्तार तेज कर दी है। पहले ही दिन उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निश्चय-1, निश्चय-2 के साथ निश्चय-3 की सभी योजनाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें और जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। इसी क्रम में वे लगातार जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं, जहाँ आम लोग और पार्टी कार्यकर्ता अपनी समस्याएँ लेकर पहुँच रहे हैं। आज के जनता दरबार में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचे। उन्होंने पारंपरिक तरीके

से गमछा और चादर भेंट कर उनका स्वागत किया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने सम्मानपूर्वक टोपी को हाथ जोड़कर स्वीकार करते हुए अपने सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया और शिष्टाचार के साथ अभिवादन जारी रखा। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

