नगर परिषद के दूकानों के किराए वृद्धि को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रकट किया है। इस मामले में स्थानीय दुकानदारों व व्यापारियों ने उपायुक्त व नगर परिषद प्रशासन से मिलकर शिक़ायती पत्र सौंपा। शिष्टमंडल ने उक्त निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि वे लोग पिछले कई माह से बढ़ा हुआ किराया जमा कर रहे हैं क्योंकि नगर परिषद के साथ पूर्व में समझौता

हुआ था कि हर तीन वर्ष में किराए में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी परंतु ज्ञापांक संख्या 03/2024-2025 के द्वारा किराए में 1200 रुपए की वृद्धि कर दी गई जो कि अनुचित है। उक्त निर्णय बिना किसी सूचना या सहमति के लिया गया है। इस निर्णय से छोटे दूकानदारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा। शिष्टमंडल ने उक्त निर्णय को अविलंब वापस लिए जाने की मांग रखते हुए कहा कि पुरानी शर्तों के अनुसार किराया लिया जाए अन्यथा कड़ी आंदोलन का रुख़ किया जाएगा।

