नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में Narendra Modi ने ऑस्ट्रिया के चांसलर Christian Stocker के साथ अहम बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि यह दौरा व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग को नई दिशा देगा। दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर, क्वांटम, बायोटेक्नोलॉजी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। साथ ही ‘वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम’ और माइग्रेशन- मोबिलिटी समझौते के जरिए युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए नए

अवसर खुलेंगे। वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों देशों ने एकमत दिखाया और कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया गया। यह चांसलर स्टॉकर की पहली भारत यात्रा है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम माना जा रहा है।

