मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में माह मार्च में प्रतिवेदित 106 कांड के अपेक्षा कुल 110 कांडों का निष्पादन किया गया एवं शेष लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षोपरांत त्वरित निष्पादन करने हेतु सभी थाना/ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया इसके अलावा चोरी, गृहभेदन,छिनतई जैसी घटनाओं के रोकथाम हेतु रात्रि सघन जांच अभियान चलाए जाने, अवैध कोयला, पत्थर, बालू के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाने, बाल विवाह, नशामुक्ति, मानव तस्करी, साईबर अपराध, महिला अत्याचार, सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक माह जागरूकता अभियान चलाने, सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, विगत 05 वर्षों में संपत्तिमूलक संगीन कांडों में सिद्धदोष अपराधकर्मियों का नाम दागी पंजी में, आरोपपत्रित अपराधकर्मियों का नाम निगरानी पंजी में एवं अन्य अपराधकर्मियों/उदंड प्रवृति के लोगों का नाम गुंडा पंजी में अंकित कर उन पर निगरानी रखने,

माननीय न्यायालय में विचाराधीन कांडों में अनुसंधानकर्ता, गवाहों का गवाही दिलवाना, कांड दैनिक एवं अन्य अभिलेखों को समर्पित करने, थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओं को आनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने एवं उनकी समस्याओं को शालीनता से सुनकर विधि सम्मत अग्रतर कारवाई करने, आगामी JPSC एवं अन्य परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को e-Sakshya App के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण के दौरान e-sakshya app के क्रियान्वयन में आ रहे त्रुटियों का निराकरण किया गया तथा उक्त app के क्रियान्वयन हेतु सभी थाना/ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी, महेशपुर, पाकुड़िया, मुफ्फसिल, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, मालपहारी ओ.पी. एवं सिमलोंग ओ.पी. को जून 2025 से अब तक वारंट के निष्पादन में सराहनीय कार्य करने पर इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

