गोवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तरी गोवा के मांद्रेम में अजोबा मंदिर के पास भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई लग्जरी कॉटेज इसकी चपेट में आ गए और करोड़ों का नुकसान हो गया। आग के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हालात को संभालने की कोशिश की और खुद ही आग बुझाने में जुट गए, लेकिन दमकल विभाग की टीम के देर से पहुंचने के कारण

आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

