श्चिम एशिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्धविराम का ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी देते हुए बताया कि यह युद्धविराम शाम 5 बजे ईटी, यानी भारतीय समयानुसार तड़के 3:30 बजे से लागू होगा। इस फैसले से पहले ट्रंप ने

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की, जिसके बाद दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई। हालांकि, जमीनी हालात अब भी जटिल बने हुए हैं और इस सीजफायर को लेकर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। अब सवाल यही है—क्या ये 10 दिन का युद्धविराम शांति की नींव रखेगा, या सिर्फ कुछ दिनों की खामोशी के बाद फिर शुरू होगा टकराव?

