पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत और फ्रांस के बीच बड़ी कूटनीतिक बातचीत सामने आई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर गंभीर चिंता जताई और खासतौर पर Strait of Hormuz में सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही को लेकर अहम चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा संकट को देखते हुए इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है और इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ऐसे में सवाल यही है—क्या बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक समुद्री मार्ग सुरक्षित रह पाएंगे, या संकट और गहराने वाला है?

