दिल्ली-NCR से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर हवा की सेहत बिगड़ गई है। राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है और AQI 226 दर्ज किया गया है। स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे NCR में GRAP-1 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। आईएमडी

और IITM के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है और हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ ही बनी रह सकती है। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले, 16 मार्च को हालात में सुधार के चलते GRAP-1 हटाया गया था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। फिलहाल प्रशासन ने धूल नियंत्रण, कचरा जलाने पर सख्ती और निर्माण गतिविधियों पर निगरानी जैसे कदम तेज कर दिए हैं। अब सवाल यही है—क्या दिल्ली की हवा फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचने वाली है? या वक्त रहते हालात पर काबू पा लिया जाएगा?

